Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. रविवार को मुफीद ए आम इंटर कॉलेज के मैदान पर आगरा मंडल और दिल्ली से आए वेटरन क्रिकेटर्स के बीच 20-20 ओवर का मैच हुआ। दिल्ली से आए पूर्व क्रिकेटर और भारतीय खिलाड़ी राजेंद्र सिंह हंस, ओम सेठ, प्रेम सागर चड्ढा, अनिल खंडेलवाल, सूर्यकांत द्विवेदी, बलदेव भटनागर, अशोक शर्मा, प्रदीप भट्टाचार्य, विजय मेहरा, नरेंद्र यादव, देवेंद्र शर्मा, पीटर पॉल, एन के यादव, शिव कुंजरू, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुफीद ए आम के पूर्व छात्र और आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर भी मैदान पर उपस्थित रहे। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। अपने कॉलेज के मैदान में खिलाड़ियों की उपस्थिति से अभिभूत मुफीद ए आम के पूर्व छात्र राज बब्बर ने आयोजक का धन्यवाद किया और खिलाड़ियों से अनुभव साझा किए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष समीर चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आगरा विश्वद्यालय, आगरा के कॉलेज और उत्तर प्रदेश एवं अन्य ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को साल में एक दिन एकत्रित करना है। खिलाड़ी अपने जीवन के खट्टे मीठे अनुभव बांटते है और जीवन के इस पड़ाव में एक दूसरे से मिल लेते हैं। समीर चतुर्वेदी ने बताया कि ज्यादातर खिलाड़ी पचास और साठ वर्ष से अधिक के हैं मगर इस सालाना आयोजन में आना नहीं भूलते।
आयोजन सचिव मधु मिश्रा ने बताया कि आगरा के क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्ने पर सभी खिलाड़ियों ने अपने वक्त में सशक्त हस्ताक्षर किया थे। ऐसे आयोजन से युवा क्रिकेटर को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों ने आगरा के दिग्गज खिलाड़ी स्वर्गीय डॉ. प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी ( भूतपूर्व रिटायर्ड प्रोफेसर, सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा) को याद किया। डॉक्टर चतुर्वेदी जो अपने समय में प्रेम चौबे के नाम से मशहूर और बेहतरीन आल राउंडर थे। उन्होंने 1954 में इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट में लंकाशायर के टीम से चार साल क्रिकेट खेला और एक समय राजसिंह डूंगरपुर की गेंदबाजी का सामना किया। 1942 में डॉक्टर साहब ने सीके नायडू से क्रिकेट कोचिंग ली थी।
मैच के दौरान पूर्व दिवंगत खिलाड़ी अचल शर्मा, सुरेन्द्र पाल सिंह जीत सिंह, कैलाश टंडन, केके कपूर, यदुवंश यादव, डॉ पीपी चतुर्वेदी, लक्ष्मी कांत मिश्रा बाबा, प्रमोद कुमार शर्मा पोदी कप्तान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुफीद एवं इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया यह मैच बेहद रोमांचक रहा तथा अंत में बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के अंत में मुख्य अतिथि राज बब्बर व पूर्व क्रिकेटर श्री राजेंद्र सिंह हंस ने पुरस्कार वितरण किया। लउन्होंने आगरा की संपूर्ण क्रिकेट बिरादरी को इस तरह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026