आगरा। मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए जीवनसाथी की तलाश करना आगरा की एक युवती के लिए मानसिक प्रताड़ना का सबब बन गया। दिल्ली निवासी एक डॉक्टर ने पहले शादी का झांसा देकर युवती का भरोसा जीता और फिर उस पर होटलों में रुकने व शारीरिक संबंध बनाने का अनैतिक दबाव डालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील चैट और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का जीना मुहाल कर दिया है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
होटल में रुकने की जिद और ‘डिजिटल’ धमकी
पीड़िता के अनुसार, दिल्ली के डॉ. संत गौरव से उसकी जान-पहचान एक नामी वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने खुद को रसूखदार बताकर परिवार को झांसे में लिया। आरोप है कि कुछ समय बाद डॉक्टर ने युवती पर आगरा के एक होटल में तीन दिन तक साथ रुकने का दबाव बनाया। जब युवती ने इससे इनकार किया, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। उसने कथित तौर पर निजी चैट और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
’कहीं और शादी की तो मार डालूंगा’
दहशत का आलम यह है कि आरोपी ने पीड़िता को किसी और से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी है। खुद को राजनीतिक और पुलिस महकमे में ऊंची पहुंच वाला बताकर वह लगातार परिवार को डरा रहा है। इस साइबर शोषण और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।
पुलिस की कार्रवाई
ट्रांस यमुना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन डिजिटल साक्ष्यों और चैट्स को खंगाल रही है, जिनके जरिए युवती को डराया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की लोकेशन और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026