बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 साल की नेत्रहीन युवती के साथ पड़ोस में रहने वाले 16 साल के किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार की शाम की है। मामला शनिवार शाम जानकारी में आने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी किशोर को पकड़कर बाल अपचारी के रूप में संरक्षण में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के सभी लोग बाहर थे। इस दौरान किशोर घर में घुसा और बेटी से छेड़छाड़ करते हुए बंधक बनाकर दुष्कर्म करने लगा। नेत्रहीन होने के कारण युवती ने उससे बचने की कोशिश की और चिल्लाने लगी।
शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए और किशोर को पकड़ लिया। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को संरक्षण में लेकर कार्रवाई की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
– साभार सहित
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026