Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। सूर्योदय से पूर्व चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश और दरोगा को गोली लगी है। नौ बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। उनसे असलाह और दुकानें तोड़ने का सामान मिला है। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को शाबासी दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार (SSP agra babloo kumar) ने लाइव स्टोरी टाइम (Live story time) को बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़ लिए गए। आगरा-जलेसर मार्ग पर मुड़ी चौकी के पास चेकिंग के दौरान स्कोर्पियो गाड़ी को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में लगी गोली। इस दौरान पुलिस उप निरीक्षक राहुल कटियार भी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। बदमाशों के पास से पुलिस को एक स्कॉर्पियो कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है।
- Is Spingranny Casino Lawful and Secure in Canada for Users - November 14, 2026
- Το Lizaro Casino Δημιουργεί μια Σφαίρα Καζίνο Ψυχαγωγίας για τους Παίκτες στην Ελλάδα - November 12, 2026
- Parcheggio in attesa del Bigger Bass Bonanza Slot in fase di acquisizione in Italia - November 12, 2026