Agra, Uttar Pradesh, India. नटराजंलि थियेटर आर्ट्स द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नाट्य शिल्पी केशव प्रसाद सिंह के जन्म दिवस की 80 वीं वर्षगांठ एवं नववर्ष के स्वागत में शानदार कार्यक्रम किया। इस मौके पर आगरा की पांच हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनहें “पंच-रत्न” बताया गया। यह समारोह उत्तर प्रदेश के आगरा में देहली गेट स्थित होटल गोवर्धन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी कलाओं के देवता नटराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व नारियल अर्पण से हुआ। उद्घाटन सत्र में शामिल हुए नितेश शर्मा (हिन्दी दैनिक अखबार जनसंदेश टाइम्स के समूह सम्पादक), शिक्षाविद् डॉ. श्रीभगवान शर्मा, रिंकी उपाध्याय एवं सभी अतिथिगण ।

रंगारंग कार्यक्रम में सर्व प्रथम गणेश वंदना रिद्धि बंसल ने प्रस्तुत की, प्रतिष्ठा अग्रवाल ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी, बाल कवि प्रतीक शर्मा ने काव्य पाठ कर सम्मान प्राप्त किया, दिव्यांशी, प्राची सागर, एवं पूजा तोमर को सम्मानित किया गया, कान्हा तोमर ने हनी सिंह के सोंग पर डांस किया, मास्टर खुशनव ने सभी अतिथियों का स्वागत व डांस करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया ।

इसी श्रृंखला में कला की विभिन्न विधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर पांच विभूतियों को शहर के “पंच-रत्न” मान कर सम्मानित किया गया जिनमें राजीव सिंघल (नाट्य-रत्न), मनोज कोहली (संगीत-रत्न), विजय लक्ष्मी शर्मा (नृत्य-रत्न), डॉ. रेखा कक्कड़ (कला-रत्न) एवं नूतन अग्रवाल ‘ज्योति’ (काव्य-रत्न) सम्मान से सम्मानित हुए ।

डॉ. श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कला गुरुओं को आगे आकर अपने दायित्व का उचित निर्वाह करना होगा, जिससे आगे आने वाली पीढ़ी में अवसाद अपना स्थान न बना पाये बल्कि ऐसे संस्कारों का सृजन हो जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को संभालने में बेहतर भूमिका निभायें। वरिष्ठ रंगकर्मी अजय दुबे ने नाट्य शिल्पी केशव प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।
गणमान्य अतिथियों में उपस्थित रहे अधर शर्मा, समाजसेवी बंटी ग्रोवर, वरिष्ठ रंगकर्मी संजीव वशिष्ठ, प्रमेन्द्र पाल सिंह, एडवोकेट अमित उपाध्याय, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, सुनील खन्ना, जितेन्द्र सिंह (पी.एस.पी.), दीपक चौधरी, भावना तोमर, एक्टर आर्यन कपूर, नृत्य गुरु टोनी फास्टर, अनीता गौतम। कार्यक्रम का संचालन किया संस्था निदेशक अलका सिंह ने ।

- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026