आगरा/बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव स्थित सरकारी जूनियर हाई स्कूल में एक शिक्षक की करतूत उत्पीड़न को लेकर नावालिग छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पर पहुंची और बताया कि शिक्षक उनसे अश्लील बातें कर गंदी हरकत करता है। प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिस मामले में छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जूनियर हाई स्कूल बड़ा गांव में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राएं एक दर्जन से अधिक संख्या में एकत्रित होकर अपने अभिभावकों के साथ तहसील बाह एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया के स्कूल में तैनात दबंग शिक्षक इंद्र कुमार द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र व्यवहार गंदी बात करता है।
छात्र बच्चियों की शिकायत पर कई बार शिक्षक को मामले में समझाया कि इस तरह की हरकत ना करें। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा शिक्षक से शिकायत करने पर वह गलत मुकदमे में फसाने की धमकी देता है। छात्र बच्चियों के साथ गलत हरकत करने पर शिक्षक द्वारा दबंग दिखाते हुए थप्पड़ भी मार दिए गए थे। अपना दबाव एवं गुंडा गर्दी बनाए हुए हैं। गरीब और किसान होने के नाते वह इस मामले को पहले कुछ नहीं कह पाए मगर शिक्षक द्वारा लगातार शिक्षा का हनन कर अभद्र व्यवहार एवं चरित्रता का हनन कर रहा है। जो स्कूली बच्चों के जीवन को खराब करना चाह रहा है ऐसे शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए एवं शिक्षा पद से भी हटाकर मुकदमा दर्ज किया जाने की गुहार लगाई गई।
वहीं छात्र बच्चियों एवं अभिभावकों द्वारा थाने में भी मामले को लेकर शिकायत की गई जिस पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026
- आगरा में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही नौवीं की छात्रा को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौके पर मौत - November 4, 2026