आगरा। बुलेट बाइक दिलाने के नाम पर एक शातिर द्वारा पुलिसकर्मी को ही ठग लिये जाने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी ने आरोपी युवक की तलाश की, उसका कोई सुराग नहीं लगा तो थाना सदर में एफआईआर दर्ज कराई।
हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने अपने परिचित सुरेशचंद्र शर्मा से एक सेकेंड हैंड बुलेट लेने के लिए कहा था। सुरेश ने पुलिसकर्मी से कहाकि उसका एक परिचित है जो फाइनेंस कंपनी में है। उसके पास लोन न चुकाने वाली गाड़ियां आती हैं। लड़का उसके यहां किराए पर रहता है। विगत 21 जुलाई को मुकेश कुमार की सुरेशचंद्र शर्मा के घर पर आरोपी राहुल से मिले।
राहुल ने एक बुलेट बाइक के बारे में बतायाऔर उसकी कीमत एक लाख 50 हजार रुपये बताई, बाद में 1.30 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। हैड कांस्टेबल ने राहुल को बतौर एडवांस 65 हजार रुपये दे दिए। अगले दिन से राहुल लापता हो गया। हैड कांस्टेबल ने थाना सदर बाजार में धारा 406 और 420 में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026