आगरा: थाना मलपुरा क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर रोड स्थित इटोरा पर बॉम्बे साड़ी मेल की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। अग्निकांड में करीब दस लाख रुपये की साड़ियां जलकर खाक हो गईं।
कस्बा ककुआ के क्रिस्टल कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार की इटोरा पर बॉम्बे साड़ी मेल नाम से साड़ियों एवं कपड़ों की दुकान है। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास पड़ोसियों का फोन आया कि आपकी दुकान में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में भयंकर आग लगी हुई थी।
ग्रामीणों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। परंतु तब तक लगभग दस लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। महंगी साड़ियां जलकर खाक हो गईं। धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी आंखों के सामने ही सब कुछ जलकर खाक हो गया।
आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। परंतु आग लगने का कोई भी कारण अभी सामने नहीं आया। न ही उनकी किसी से कोई दुश्मनी है। शाम को जब घर गए थे, तो दुकान पूरी तरह सुरक्षित बंद करके गए थे। थाना मलपुरा प्रभारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली। पीड़ित ने तहरीर दी है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
- आगरा के ऐतिहासिक श्री प्रेमनिधि मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव संपन्न: सुगंधित यमुना जल से हुआ ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी का महास्नान - June 29, 2026
- लायंस क्लब आगरा प्रयास की मानवीय पहल: गौशाला समिति को भेंट की एंबुलेंस, छात्राओं की शिक्षा का भी उठाया जिम्मा - June 29, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: क्या नोटों की गड्डियां मिलने के बाद भी सच छुपाया गया? पुलिस की छापेमारी के वायरल फुटेज से गरमाई सियासत - June 29, 2026