Hathras (Uttar Pradesh, India) । अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस आम जनमानस का हिस्सा बनता जा रहा है। जनपद कोरोना नियंत्रण के मामले में शीर्ष सूची में जगह बनाया हुआ है। जनपद इसी तरह कोरोना नियंत्रण में शीर्ष पर बना रहे इसके लिए जरुरी है कि जनता सोच समझकर बाहर निकले। साथ ही सभी को मास्क पहनने, दो गज की दूरी और हाथ धोने पर विशेष ध्यान देना हैं।
डिस्ट्रिक्ट डाटा अफसर मोहम्मद आमिर ने बताया कि जनपद सबसे कम केसों की श्रेणी में द्वितीय स्थान पर है। प्रथम स्थान पर श्रावस्ती व द्वितीय स्थान पर हाथरस है। वहीं, प्रदेश भर में जनपद में सबसे कम एक्टिव केस हैं। साथ ही रिकवरी रेट के मामले में जिला शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है। मास्क का अवश्य प्रयोग करें।।लोगों को सार्वजनिक स्थान, भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचना चाहिए। इसी तरह हर आधे घंटे में सैनेटाइजर या साबुन से हाथों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए ताकि वायरस का फैलाव न हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों को भी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करना स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है। कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद को और अपनों को सुरक्षित रखने के लिए सभी नियमों का पालन करें। किसी से हाथ न मिलाएं, किसी के नजदीक न जाएँ, आंख , नाक और मुंह को बार-बार न छुएं, सार्वजनिक स्थानों पर न थूके, प्रभावित क्षेत्र में न जाएं, अफवाह अथवा भय न फैलाएं। इसी तरह लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करना चाहिए।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026