यूपी में जुमे की नमाज के बाद जगह-जगह हिंसा करने के आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। मामले में लगातार गिरफ्तारियां करते हुए पुलिस ने अब तक 230 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है।
एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। आरोपियों पर कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी सम्पत्ति जब्त की जाएगी।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026