Hathras (Uttar Pradesh, India) । जनपद में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत ‘खुशहाल परिवार दिवस’ का आयोजन हुआ। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर आयोजित ‘खुशहाल परिवार दिवस’ का उद्घाटन में सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बृजेश राठौर ने बताया कि यह दिवस प्रत्येक माह की 21 तारीख को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला अस्पताल पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने यह कहा कि परिवार नियोजन संबंधित जो भी सेवाएं हैं, अधिक से अधिक सेवाएं समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर लाभार्थियों को सेवाएं दी जा रहीं हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि जनपद के ड्रग वेयरहाउस में समस्त परिवार नियोजन के सामग्रियां बहुत अधिक संख्या में उपलब्ध हैं। साथ ही आईईसी सामग्री पहले ही समस्त स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा दी गई है। इस दिवस पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी और रानी का नगला पर 20 लाभार्थियों का प्री-रजिस्ट्रेशन किया गया
लाभार्थी लक्ष्मी ने बताया की छाया गोली के खाने से मुझे बहुत फायदा मिल रहा हैँ। दूसरी लाभार्थी ऊषा को अंतरा तिमाही इंजेक्शन लगया गया जो की बच्चों में तीन साल का अंतर रखने में सहायता करता है। लाभार्थी सोनम ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और वह अब बच्चा नहीं चाहती है, इसलिए उसने महिला नसबंदी को चुना। रोशनी ने बताया कि निरोध यूज करने से बहुत अच्छा रिजल्ट रहा है, यह बहुत ही सुरक्षित है। इस स्थिति में मुझे निरोध का प्रयोग करने से स्वास्थ्य में कोई हानि नहीं हुई है, मेरे दो बच्चे हैं और मैंने दो बच्चों के बाद निरोध साधन लेना शुरू किया।इस दौरान एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार, विजय पाल सिंह, आशीष शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026