आगरा: छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के खिलाफ हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय हिंदू भारत ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए है। हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर का आरोप है कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई बार विधायक जी से मिले लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। उनके क्षेत्र में किसी भी तरह का विकास कार्य नहीं हुआ। नाली खरंजे तो दूर उनके क्षेत्र में जल भराव की समस्या का भी आज तक निदान नहीं हो पाया है।
गोविंद पाराशर का कहना है कि भाजपा से विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश को विधायक बने हुए 7 साल के करीब हो गए हैं लेकिन इन 7 सालों में वह राजपूर चुंगी क्षेत्र के जंग जीत नगर तक नहीं आ पाए, जहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सड़के टूटी-फूटी है और बरसात में नारकीय स्थिति हो जाती है। इस समस्या से कई बार उन्हें अवगत कराया गया लेकिन इन 7 सालों में वह एक भी बार उनके क्षेत्र में भ्रमण या फिर समस्याओं को देखने के लिए नहीं आए। जिसके चलते मजबूरन आज उन्हें विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा है।
गोविंद पाराशर का कहना है कि हम लोगों ने डॉक्टर धर्मेश को विधायक बनाने के लिए की जान से मेहनत की। संगठन का एक-एक कार्यकर्ता उनके चुनाव में लगा और उनके लिए वोट भी मांगे। अब उन्हें अपने क्षेत्र का विकास करना है तो क्या अब उनके क्षेत्र का विकास वो नही कराएंगे तो सपा बसपा और कांग्रेस के लोग कराएंगे।
गोविंद पाराशर ने कहा कि आने वाले समय में 2024 का चुनाव आ रहा है। क्षेत्र में तमाम समस्याएं बनी हुई है। भाजपा के कुछ विधायक पीएम मोदी और सीएम योगी के सपने को पलीता लगा रहे हैं, उनमें से एक छावनी विधायक डॉक्टर धर्मेश भी है जो अपने क्षेत्र के प्रति गंभीर नहीं है। अगर अभी भी क्षेत्र विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश ने उनके क्षेत्र का विकास नहीं कराया तो वह सीएम कार्यालय पर जाकर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026