सिंगापुर में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थरमन शनमुगरत्नम ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है.
शनमुगरत्नम ने 70 फ़ीसदी से अधिक मत हासिल किए हैं. सिंगापुर में 2011 के बाद से ये पहले राष्ट्रपति चुनाव थे जिनमें उम्मीदवारों के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला था.
66 वर्षीय शनमुगरत्नम पहले भी सीनियर मिनिस्टर रह चुके हैं. उन्होंने कुल 24.8 लाख वोटों में से 1746427 वोट (70.4 प्रतिशत) हासिल किए.
चीन मूल के प्रतिद्वंदी कोक सांग और तान कीन लियान को 15.72 प्रतिशत और 13.88 प्रतिशत वोट मिले.
शुक्रवार देर रात चुनावों का नतीजा घोषित किया गया. थरमन शनमुगरत्नम सिंगापुर में भारतीय मूल के तीसरे राष्ट्रपति बन गये हैं.
थरमन शनमुगरत्नम का जन्म सिंगापुर में ही हुआ था. वो चर्चित अर्थशास्त्री हैं और कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं.
सिंगापुर में जन्मे शनमुगरत्नम के पिता तमिल मूल के पैथोलॉजिस्ट हैं जबकी उनकी मां चीन मूल की हैं. उन्हें अंग्रेज़ी, तमिल, मलय और मंडारिन भाषायें आती हैं.
उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बैचलर डिग्री ली है जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज से मास्टर्स डिग्री ली है.
- भारत में शराब की खपत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड; पहली छमाही में बिक्री में 10% का जबरदस्त उछाल, अमेरिका-चीन को पछाड़कर ग्लोबल मार्केट में शीर्ष पर देश - November 10, 2026
- गाजियाबाद के वेव सिटी में दहला देने वाली घटना: नौ महीने के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने पति पर लगाया गला घोंटकर हत्या का आरोप - November 10, 2026
- न अली के रहे, न बजरंगबली के…कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सनातन और स्कूलों के मुद्दे पर घेरा - November 10, 2026