दतिया। सीएम योगी झांसी में तमाम सारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां से सीधा मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचे और वहां पर विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी कार्यक्रम रहा, जिसमे सीएम के साथ कुछ ही खास अधिकारीगण उपस्थित थे। इससे पहले सीएम योगी मई 2022 में भी यहां आ चुके हैं।
मां पीतांबरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी है। दतिया में स्थित मां पीतांबरा सिद्धपीठ की स्थापना साल 1935 में हुई थी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और फिर राजमाता विजयाराजे सिंधिया तक, सबने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर आने वाले की मुराद जरूर पूरी होती है। उन्हें राजसत्ता का सुख जरूर मिलता है। वहीं मंदिर प्रांगण में स्थित वनखंडेश्वर महादेव शिवलिंग को महाभारत काल का बताया जाता है।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026