आगरा: हरियाली तीज पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के नृत्य का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मंत्री ‘जीजा तू काला…’ गाने पर डांस में पत्नी का साथ दे रहे हैं। इस दौरान ग्रुप की महिलाओं ने भी उनका साथ दिया। यह वीडियो शुक्रवार को सामने आया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
स्पर्श चैरिटी क्लब की ओर से हरियाली तीज पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मंत्री बघेल अपनी पत्नी मधु बघेल के साथ पहुंचे थे। क्लब की महिला सदस्य पहले से वहां पर मौजूद थीं।
इस दौरान महिलाओं के लिए एक के बाद एक कई प्रोग्राम आयोजित किए गए। डांसिंग प्रोग्राम भी था। जिसमें मंत्री ने पत्नी के साथ डांस किया। इस दौरान महिलाऐं उन्हें कैमरे के सामने ले गईं। मंत्री ने पहले तो महिलाओं को मना किया। मगर, वे जिद करने लगीं। इसके बाद मंत्री ने ताली बजाकर महिलाओं की हौसला अफजाई की। फिर पत्नी के संग वे भी उनके साथ कदम ताल करने लगे। वहां मौजूद क्लब की अन्य मेम्बर्स डांस का वीडियो भी बनाया। थोड़ी देर बाद मंत्री वापस अपनी कुर्सी पर बैठ गए।
- बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह लोगों की मौत और कई घायल - September 7, 2026
- लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर - September 7, 2026
- हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाकार रहे मौजूद - September 7, 2026