लखनऊ। अगर आपका बच्चा उत्तर प्रदेश की स्कूलों में पढ़ता है तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने जन्माष्टमी (Janmashtami) और बारावफात (Baravafat) की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले प्राइमरी क्लास के बच्चों को स्कूल जाना होगा। यह नियम 1 सितंबर से 15 सितंबर तक लागू रहेगा। इस दौरान पड़ने वाले रविवार (Sunday) को भी यूपी (UP) के प्राइमरी स्कूल (Primary School) खुले रहेंगे।
पल
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम (Cleanliness Awareness Program) चलाया जाना है। ऐसे में यूपी के स्कूल लगातार 15 दिनों तक संचालित किए जाएंगे। इस दरमियान पड़ने वाले सभी त्योहारों की छुट्टी निरस्त रहेगी। साथ ही इस दौरान 3 सितंबर और 10 सितंबर को पड़ने वाले रविवार के दिनों में भी स्कूल खुले रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सितंबर महीने में 1 से 15 तारीख तक स्कूलों में किस दिन क्या कार्य होगा इसका ब्योरा भी भेज दिया गया है।
प्रतिदिन की होगी मॉनिटरिंग
बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी प्राइमरी स्कूलों को स्वच्छता पखवाड़ा मनाना अनिवार्य है। इस दौरान प्रतिदिन की गतिविधियों में शामिल विद्यार्थियों की संख्या, अध्यापकों की संख्या और गतिविधियों के फोटोग्राफ व वीडियो भी भेजना होगा।
- आगरा में फ्रिज के अंदर जमी बर्फ से बनी ‘शिवलिंग’ जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल - July 14, 2026
- Agra News: ट्रक के केबिन में हुई थी चालक की हत्या, 24 घंटे के भीतर खलासी गिरफ्तार - July 13, 2026
- आगरा का विद्युत शवदाह गृह बना प्रदेश के लिए मॉडल, महापौर ने भट्ठियों को जल्द ठीक कराने का दिया आश्वासन - July 13, 2026