ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के दौरान जब नेताओं की मुलाकात होती है तो फोटो सेशन भी आयोजित किया जाता है। ऐसे ही एक फोटो सेशन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा मंच पर चढ़े। मंच पर चढ़ने के बाद पीएम मोदी एक-दो कदम चले ही होंगे कि वो अचानक रुक गए।
दरअसल, मंच पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे झंडे को मंच पर पड़ा हुआ देखा। जैसे ही पीएम मोदी का तिरंगे झंडे पर ध्यान गया, तो तत्काल उन्होंने झंडे को उठाया और अपनी जैकेट के पॉकेट में रख लिया।
रामफोसा ने गलती से अपने देश के झंडे पर रख दिया कदम
हालांकि सिरिल रामफोसा गलती से अपने देश के झंडे पर कदम रख चुके थे। पीएम मोदी को राष्ट्रीय ध्वज उठाते देखकर वो भी जमीन पर देखने लगे और फिर अपने झंडे को उठाकर एक अधिकारी को दे दिया।
ब्रिक्स सम्मेलन के बाद ग्रीस जाएंगे पीएम
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी 25 अगस्त को ग्रीस जाएंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 वर्ष बाद यह पहली ग्रीस यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस यात्रा से बहुआयामी रिश्तों का एक नया अध्याय खुलेगा।
- आगरा में जीवंत हुआ संघ का गौरवशाली इतिहास: महानाट्य ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ ने दर्शकों को किया भावविभोर - June 21, 2026
- Agra News: क्षत्रिय सभा (राजपुर चुंगी शाखा) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; समाज की एकजुटता और विकास का लिया संकल्प - June 21, 2026
- ‘बेस्ट फादर अवार्ड-2026’: पिता के त्याग और समर्पण को नमन, आगरा में आठ प्रेरणादायी हस्तियों का हुआ सम्मान - June 21, 2026