एक्स (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने घोषणा की है कि जल्द उनके प्लेटफॉर्म से किसी को ब्लॉक करने का फीचर हटा दिया जाएगा. मस्क का कहना है कि इस फ़ीचर का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि डायरेक्ट मैसेज को ब्लॉक करने की सुविधा जारी रहेगी.
सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि इसके बाद लोगों के लिए अपनी टाइम लाइन से अपमानजनक पोस्ट को हटाना मुश्किल हो जाएगा.
फिलहाल अगर कोई यूजर एक्स प्लेटफॉर्म पर किसी अकाउंट को ब्लॉक करता है तो उसके पोस्ट टाइम लाइन पर नहीं दिखाई देते. न ही ब्लॉक होने वाला यूजर उस अकाउंट के किसी पोस्ट को देख पाता है और न उन्हें डायरेक्ट मैसेज कर पाता है.
ब्लॉक करने के फीचर को प्लेटफार्म से हटाना संभावित रूप से एप्पल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर के नियमों और शर्तों का उल्लंघन हो सकता है.
दोनों स्टोर्स की शर्तों में कहा गया है कि सोशल मीडिया ऐप्स को अपने यूज़र्स को ऐसी सुविधा देनी होगी कि वे उत्पीड़न या धमकाने वाले पोस्ट को फिल्टर कर पाएं.
अगर ऐसा होता है तो एक्स को यूजर इन स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजा सहस्त्र घट अभिषेक का नाद: नर्मदेश्वर महादेव के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, फूल बंगला श्रृंगार ने मोहा मन - August 17, 2026