Agra, Uttar Pradesh, India. श्री गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार शहीद नगर विभवनगर पर श्री अखण्ड पाठ साहिब जी के भोग के साथ कीर्तन दरबार सजाया गया।
कीर्तनकार वीर गुरशरन सिंह, गुरमीत सिंह द्वारा शब्द कीर्तन सुना संगतो को निहाल किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेककर संगतों ने गुरु घर हाजिरी भर कर अपना जीवन सफल कर प्रकाश पर्व की लख लख बधाई साझा की।
संगतों के लिये लंगर और मिष्ठान्न वितरण की व्यवस्था की गई। प्रधान नरेन्द्र सिंह सेठी, रविन्दर ओबेराय, श्याम भोजवानी, राजू सलूजा, सन्तोक सिंह, हरपाल सिंह, तिरलोक सिंह, रिंकू वीर , सुखवीर सिंह कोहली, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Latest posts by Special Correspondent (see all)
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025
- “एक पेड़ माँ के नाम” — जयपुरिया कॉलोनी आगरा में सिंहवाहिनी संस्था ने किया वृक्षारोपण का भावपूर्ण आयोजन - July 19, 2025
- ब्रजभाषा काव्य मंच ने आगरा में पूर्वजों की स्मृति में लगाए पौधे, प्रकृति रक्षा का संकल्प - July 17, 2025