सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों ‘जेलर’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। 10 अगस्त को तमिल और तेलुगू भाषा में ये फिल्म रिलीज हो रही है। तमन्ना भाटिया से लेकर जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी ‘जेलर’ में देखने को मिलेंगे। इस बीच रजनीकांत हिमालय पहुंच गए हैं। वह ‘जेलर’ की रिलीज से एक दिन पहले बुधवार को हिमालय गए। कामकाज से फ्री होकर वह शांति और सुकून के लिए शहर से दूर गए हैं।
ये पहला मौका नहीं है जब रजनीकांत हिमालय रवाना गए हो। इससे पहले भी वह कई बार वहां जा चुके हैं। इससे पहले उन्हें हिमालय के मंदिर में स्पॉट किया गया था। हालांकि कोरोना की वजह से वह पिछले चार साल से नहीं गए थे। अब वह कामकाज से फ्री होकर अपनी पंसदीदा जगह के लिए रवाना हुए हैं।
रजनीकांत हिमालय क्यों जाते हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत और उनके कुछ दोस्तों ने हिमालय इलाके में एक मेडिटेशन सेंटर भी बनवाया हुआ है। इस चलते वह कई बार यहां आते जाते हैं।
रिलीज से पहले जेलर की 13 करोड़ की कमाई
बात करें रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म की तो ‘जेलर’ लगातार सुर्खियों में हैं। एडवांस बुकिंग में ही करीब 13 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ‘जेलर’ ने एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मामले में तो ‘गदर 2’ और OMG 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि ये फिल्म हिंदी में रिलीज ही नहीं हो रही। इसका मतलब ये है कि एक बड़ा ऑडियंस इस फिल्म से एडवांस बुकिंग में जुड़ ही नहीं पाया है।
जेलर की स्टारकास्ट
‘जेलर’ को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस एक्शन फिल्म को सेंसर ने यूए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, जिसमें जैकी श्रॉफ, शिव राजकुमार, रम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू से लेकर वंसत रवि जैसे तमाम स्टार्स नजर आएंगे।
- लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराकर धू-धू कर जली कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत और तीन गंभीर - September 7, 2026
- हिंदी फिल्म ‘राघव शास्त्री’ का फर्स्ट लुक कोलकाता के ग्रैंड इवेंट में हुआ लॉन्च अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सपना चौधरी व कपिल शर्मा शो के कलाकार रहे मौजूद - September 7, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर प्रहार, बोले— ‘बेरोजगार और मुद्दाविहीन हैं सपा प्रमुख’ - September 7, 2026