मुंबई: ओटीटी की लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘रक्तांचल’ का तीसरा सीजन चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर के केंद्र में एक बार फिर अभिनेता क्रांति प्रकाश झा हैं, जो ‘विजय सिंह’ उर्फ ‘लल्ला’ के अपने प्रतिष्ठित किरदार में वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर में उनका दमदार अंदाज, तीखे संवाद और बदले की आग से भरी आंखों ने दर्शकों को फिर से उसी पूर्वांचल की खूनी दुनिया की याद दिला दी है, जहां सत्ता और गैंगवार का बोलबाला है।
फैंस ने कहा – “घर लौटा लल्ला”
बिहार के बेगूसराय से ताल्लुक रखने वाले क्रांति प्रकाश झा ने अपने अभिनय के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ‘रक्तांचल’ के तीसरे सीजन में उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने “घर लौटा लल्ला” कहकर उनका स्वागत किया। क्रांति की सहज अभिनय शैली और देसी बॉडी लैंग्वेज ही है जो उन्हें एक प्रभावशाली अभिनेता के रूप में स्थापित करती है।
अभिनय से नई ऊंचाइयों पर क्रांति
‘मिथिला मखान’, ‘देसवा’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन बिहार’ और ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी चुनिंदा फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने के बाद, ‘रक्तांचल’ ने क्रांति प्रकाश झा को लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ट्रेलर में उनका स्क्रीन प्रेजेंस साफ संकेत देता है कि इस बार ‘रक्तांचल’ का युद्ध पहले से कहीं अधिक विस्फोटक, हिंसक और रोमांचक होने वाला है। एक बार फिर क्रांति प्रकाश झा यह साबित करने के लिए तैयार हैं कि अपनी कला में पूरी तरह ढल जाना ही एक कलाकार की सबसे बड़ी पूंजी है।
-अनिल बेदाग/up18 news
- सिल्कयारा टनल का जादुई रेस्क्यू अब बड़े पर्दे पर: आमिर खान और कबीर खान ला रहे हैं ऐतिहासिक फिल्म ‘सिल्कयारा 41’ - July 12, 2026
- 24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की पहली झलक: भव्य ट्रेलर रिलीज की तारीख हुई घोषित, वैश्विक मंच पर सजने को तैयार भारतीय महागाथा - July 12, 2026
- कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटीं अभिनेत्री सेज़ल शर्मा: साझा किए रेड कार्पेट के यादगार पल, कहा- यह अनुभव बदल देगा मेरा नजरिया - July 12, 2026