Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकातं माहेश्वरी ने बहुप्रतीक्षित बृज क्षेत्र समिति की घोषणा कर दी। काफी समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। जो पदाधिकरी बन गए वे खुश हैं। जो नहीं बन पाए वे नाखुश हैं। समिति में वाकई कुछ लोग ऐसे हैं जो बृज क्षेत्र कार्यालय की परिक्रमा किया करते थे। ऐसे लोगों का पद भी बढ़ाया गया है। पिछली समिति में जो पद लेकर ऐंठ रहे थे या बृज क्षेत्र कार्यालय नहीं आते थे, उनका पत्ता साफ कर दिया गया है। समिति में आगरा को खासा महत्व दिया गया है। बृज क्षेत्र 12 जिले हैं। इनमें से पांच जिलों से सिर्फ एक-एक पदाधिकारी है। आगरा से 10 पदाधिकारी हैं। इस करण कहा जा रहा है कि रजनीकांत माहेश्वरी तो सिर्फ हस्ताक्षर करते हैं। पदाधिकारियों के नाम तो कोई और तय करता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये हैं उपाध्यक्ष
हेमेन्द्र शर्मा आगरा, आलोक गुप्ता मैनपुरी, दुर्गविजय सिंह शाक्य बरेली, श्योराज सिंह अलीगढ़, हर्षवर्धन आर्य बरेली, आरएस पाल बदायूं, सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट आगरा, राजेश्वर पटेल बदायूं।
महामंत्री
हेमंत राजपूत अलीगढ़, राकेश मिश्रा शाहजहांपुर, नागेन्द्र सिकरवार मथुरा।

मंत्री
राजीव शर्मा अलीगढ़, पूर्णेन्द्र सोलंकी कासगंज, राजीव कुमार शुक्ला बदायूं, श्रीमती अनीता जैन अलीगढ़, विनोद चौधरी मथुरा, श्रीमती डॉली माहौर हाथरस, अशोक पिप्पल आगरा, सीमांत राजौरा आगरा।
कोषाध्यक्ष- कार्यालय मंत्री- मीडिया प्रभारी
वीरेन्द्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष आगरा, कुलभूषण गुप्ता सहकोषाध्यक्ष आगरा, अखिलेश चौहान कार्यालय मंत्री आगरा, नवल तिवारी मीडिया प्रभारी आगरा, अनिल भारद्वाज सह मीडिया प्रभारी आगरा।
कार्य सदस्य
सुबोध यादव मैनपुरी, दीपिका लाल वाल्मीकि आगरा, श्रीमती नेहा राठौर शाहजहांपुर, श्रीमती बबिता दिवाकर एटा, रवि रस्तोगी बरेली, रजनीश पांडेय पीलीभीत, सत्यदेव दुबे आगरा।
इस तरह समिति में कुल 31 पदाधिकारी और सदस्य हैं। इनमें से आगरा मंडल में आगरा से 10, मथुरा से 2, मैनपुरी से 2, फिरोजाबाद से 1 पदाधिकारी है। अलीगढ़ मंडल की बात करें तो अलीगढ़ से 4, कासगंज 1, हाथरस 1 और एटा से 1 पदाधिकारी है। बरेली मंडल में बरेली से 3, बदायूं 3, शाहजहांपुर 2 और पीलीभीत से 1 पदाधिकारी को शामिल किया गया है। प्रमोद गुप्ता और अनिल चौधरी की छुट्टी कर दी गई है। हेमेन्द्र शर्मा और सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट का कद बढ़ाया गया है।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026