नई दिल्ली। टमाटर के महंगे होने से आम जनता परेशान है लेकिन महंगी कीमतों के चलते ज्यादातर किसान करोड़पति और लखपति बन गए हैं.
दरअसल टमाटर की आजकल कीमतें 250 से 300 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं. जिसके चलते कई किसानों की कमाई करोड़ों में पहुंच गई. करोड़पति क्लब में आने के बाद किसानों ने अपना घर से लेकर ट्रैक्टर और कार तक खरीद ली है. ऐसे में जबरदस्त फायदा होने से किसान 2023 का साल कभी भूल नहीं पाएंगे.
हाल ही में तेलंगाना के पुलमामिदी के रहने वाले के अनंत रेड्डी ने टमाटर बेचकर नया ट्रैक्टर और ह्युंडई वेन्यू कार खरीद ली. इस कार की कीमत लाखों में है. किसान के मुताबिक, उसे टमाटर महंगे होने से इस साल प्रति एकड़ 20 लाख रुपये का फायदा हुआ है.
आलीशान घर भी है लिस्ट में
टमाटरों से हुई कमाई से कर्नाटक के टालाबिगाापल्ली के रहने वाले 35 साल के अरविंद ने 1.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. उन्होंने इस बार पांच एकड़ की जमीन में टमाटर की खेती की थी. इस कमाई से उन्होंने अपनी मां के लिए आलीशान घर खरीदा है. अरविन्द ने इस साल टमाटर बेचकर 3 करोड़ रुपये की कमाई की है.
मालामाल होते ही चुकाया कर्ज
बता दें कि टमाटर की फसल से अकसर किसानों को नुकसान हो जाता था. कभी बारिश तो कभी कड़ी धूप की वजह से टमाटर की फसल बर्बाद होने लगती है. इस साल भी बारिश और धूप के चलते कई जगह फसल बर्बाद हुई.
इसके अलावा जिनकी फसल इस बीच बच गई वो मालामाल हो गए. अरपाती नरसिम्हा रेड्डी का कहना है कि टमाटर का क्रेट पहले 40 या 50 रुपये में बिक जाता था. जिससे उन्हें कुछ खास मुनाफा नहीं मिलता था. लेकिन इस साल क्रेट 2000 से 2500 रुपये में बिक रहा है.
नरसिम्हा ने इस बार 10 एकड़ जमीन में टमाटर लगाया था. दाम महंगे होने के चलते इस बार उनका कैरेट 4000 रुपये में बिका. नरसिम्हा के साथ उनके गांव के 150 किसानों ने दो से तीन करोड़ रुपये टमाटर बेचकर कमाए हैं. कर्नाटक के पाल्या गांव के रहने वाले सीताराम रेड्डी ने पिछले डेढ़ महीने में 50 लाख रुपये कमा चुके हैं. इस कमाई से उन्होंने अपने पिछले साल कर्ज चुका दिया है.
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026