Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैम्बर आगरा के स्थापना अमृत महोत्सव के तहत अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में इंडिया एक्जिम बैंक दिल्ली के सहयोग से “उ0प्र0 से निर्यात प्रोत्साहन – संभावनाओं एवं वित्तीय विकल्पों” पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडिया एक्जिम बैंक ने निर्यातक को ऐसी जानकारी जी जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं था। जानकारी के अभाव में निर्यातक तमाम देशों को निर्यात नहीं कर पा रहे थे। इन देशों में निर्यात के द्वार खुल गए हैं।
इस कार्यक्रम में निर्यात प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने अपने ओजस्वी स्वागत भाषण से निर्यातकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री हमारे देश में 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक निर्यात व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं। इसी लक्ष्य के तहत उ0 प्र0 से निर्यात व्यापार को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए इंडिया एग्जिम बैंक की महाप्रबन्धक सुश्री मेघना जोगलेकर एवं उप महाप्रबन्धक और क्षेत्रीय प्रमुख सुश्री कुसुम सिंह हमारे बीच पधारी है। इंडिया एक्जिम बैंक के बारे में भी जानकारी दी जाएगी और विभिन्न योजनाएं जो बैंक द्वारा निर्यातकों के लिए चलाई जा रही हैं,को समझ कर निर्यातक अपना व्यापार बढ़ सकेंगे।
इंडिया एक्जिम बैंक के अधिकारियों ने बैंक द्वारा निर्यातकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में समझाया। निर्यातक जानकारी के अभाव में इन योजनाओं का लाभ लेने में असमर्थ हो रहे थे। उनके द्वारा उभरते सितारे कार्यक्रम के लिए एक लोक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैंक द्वारा भारतीय निर्यातकों को उभरते सितारे कार्यक्रम तथा अन्य वित्त पोषण के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम से जानकारी मिलने से उपस्थित निर्यातकों में प्रसन्नता देखी गयी। उन्होंने बताया गया कि इन योजनाओं की जानकारी के अभाव में वे लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं।
विदेश व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन अवनीश कौशल ने कहा कि आज के कार्यक्रम में जो जानकारी दी गई है वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिन देशों के बारे में हम निर्यातक सोचते भी नहीं हैं और वहां निर्यात व्यापार की असीमित संभावना है। हमारे देश में उत्पादित वस्तुओं की उन देशों में सराहना होती है। किन्तु जानकारी के अभाव में वहां हम निर्यात नहीं कर पा रहे। आज इंडिया एक्जिम बैंक द्वारा हमें जो जानकारी दी गई है इससे हम ऐसे देशों से भी निर्यात व्यापार करने में समर्थ होंगे। इस प्रकार देश के निर्यात व्यापार में वृद्धि होगी।
चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने इंडिया एक्जिम बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अच्छे परिणाम आयेंगे। भविष्य में इंडिया एक्जिम बैंक आगरा में हमारे साथ ऐसे व्यापार वृद्धि के कार्यक्रम करती रहेगी। हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने में भरपूर सहयोग करेंगे और हम चाहेंगे कि अगला कार्यक्रम शीघ्र किया जाये।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल, निर्यात प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, विदेश व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन अवनीश कौशल, उप महाप्रबंधक कुसुम सिंह, एक्जिम बैंक की महाप्रबंधक सुश्री मेघना जोगलेकर, इंडिया एक्जिम बैंक की मुख्य प्रबंधक सुश्री जाह्नवी सिंह, एजीएम सुश्री दिव्या हरिहरन, मुख्य प्रबंधक सुश्री दीपिका पांडेय तथा चैम्बर के ओर से मयंक मित्तल, राजेंद्र गर्ग, दीपक माहेश्वरी एवं काफी संख्या में निर्यातक सदस्य मौजूद थे।
- स्त्री 2′ को लेकर एक फैन थ्योरी पर श्रद्धा कपूर की मजेदार प्रतिक्रिया, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट - March 14, 2025
- एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन के बीच साझेदारी: वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और एमएसएमई फंडिंग को मिलेगा बढ़ावा - March 14, 2025
- जयपुर को मिली आईफा 25 फॉरएवर ग्रीन गार्डन की सौगात - March 14, 2025