उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने पति से अलग रह रही पत्नी ने पति के दिल में प्यार जगाने के लिए तंत्र मंत्र की शरण में चली गई। तांत्रिक ने महिला को आधी रात खास पूजा करने के बहाने बुलाकर उसके साथ गंदा काम करना शुरु कर दिया। फिर क्या था महिला के होश उड़ गए।
महिला तांत्रिक के पास पूजा कराने गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके का यह मामला है। बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली एक महिला दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहती थी।
जबकि पत्नी से अनबन के कारण पति अलग रहता था। पति से अलग रहने के कारण महिला परेशान रहती थी। फिर महिला के ऑफिस में काम करे वाली किसी मित्र ने इस तांत्रिक के बारे में बताया और नंबर दे दिया।
तांत्रिक ने महिला को अपने घर में एक कमरे में सोने को कहा…
महिला ने तांत्रिक को फोन कर अपनी पूरी समस्या बता दी। तांत्रिक ने महिला को 29 जुलाई को मैनपुरी बुलाया। महिला ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने आधी रात को खास पूजा करने को कहा था। तांत्रिक ने महिला को अपने घर में एक कमरे में सोने को कहा।
किसी तरह से महिला ने पुलिस को इस हरकत की सूचना दी
आधी रात को आरोपी तांत्रिक कमरे में घुस आया और इसके बाद अश्लील हरकतें करनी शुरु कर दी। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह से महिला ने पुलिस को इस हरकत की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आरोपी तांत्रिक मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
- यूपी के लखीमपुर खीरी में खूनी खेल: स्कूल में घुसकर सनकी युवक ने शिक्षिका को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी उड़ाया - September 21, 2026
- यूपी के लखीमपुर खीरी में खूनी खेल: स्कूल में घुसकर सनकी युवक ने शिक्षिका को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी उड़ाया - September 21, 2026
- ‘मन चल वृंदावन…’ पर झूमे सांवरिया भक्त: आगरा में सजी भव्य भजन संध्या, गूंजा ‘जय श्री श्याम’ का जयघोष - September 21, 2026