फिरोजाबाद। जनपद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव ग्वारई के जंगल मे थार गाड़ी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की हत्या गोली मारकर की गयी है। मृतक की पहचान आगरा जनपद के रहने वाले धर्मवीर के रूप में हुयी है। घर से ट्यूशन की कहकर निकले आगरा के एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर दर्दनाक हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहित बड़ी मात्रा में पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और कुछ साक्ष्य भी इकट्ठे किये।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद आगरा के थाना क्षेत्र ताजगंज के गांव महुआ खेड़ा निवासी 18 वर्षीय धर्मवीर यादव पुत्र स्वर्गीय शिवराज सिंह शुक्रवार को शाम 5 बजे घर से ट्यूशन के लिए प्रतिदिन की तरह अपनी थार गाड़ी से भगवान टॉकीज के लिए गया था। रात्रि के 10 बजे छोटी बहन से बात हुई है कि में अपने कमरे पर हूं। पढ़ाई कर रहा हूं उसके बाद धर्मवीर ने रात्रि के समय एक बजकर तीन मिनट पर घर फोन किया था लेकिन परिजन फोन नहीं उठा पाए। शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे थाना नगला सिंघी इलाके के गांव ग्वारई के जंगल में ग्रामीणों को रोड के किनारे एक थार गाड़ी खड़ी दिखाई दी। नजदीक जब ग्रामीणों ने जा कर देगा तो उक्त गाड़ी में एक युवक मृत दिखाई दिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना नगला सिंधी पुलिस को दी। सूचना पर थाना नगला सिंघी प्रभारी कृपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार, एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा सहित बड़ी मात्रा में पुलिस बल के साथ पहुंच गए । घटना स्थल पर एसपी ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर घटना के संबंध में फोरेंसिक साक्ष्य भी इकट्ठे किये। हत्या की सूचना परिजनों को दी गयी।
जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।इस संबंध में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026