मणिपुर की हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में बयान देने की मांग कर रहे विपक्षी दल के सांसद गुरुवार को संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे हैं.
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. राज्यसभा में भी हंगामा हो रहा है. सत्ता पक्ष के सांसदों को मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. वहीं विपक्ष के सांसद इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहे हैं.
इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ के सभी सदस्यों ने मणिपुर में जारी बर्बरता-अत्याचार के विरोध में आज काले कपड़े पहनकर संसद में जाएंगे.
राघव चड्ढा ने कहा कि ये इस बात का प्रतीक है कि हम मणिपुर के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.
उन्होंने कहा, “हम प्रयास करेंगे कि सरकार को इस बात का अहसास कराया जाए कि हमारे देश का एक महत्वपूर्ण सूबा मणिपुर पिछले 80-85 दिनों से जल रहा है. सरकार से विनती है कि बचा लो मणिपुर को. अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारियां निभाए. मणिपुर की मौजूदा सरकार को बर्खास्त करे, मुख्यमंत्री को हटाए.”
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “हमारी मांग थी कि प्रधानमंत्री आकर बयान दें (मणिपुर पर) और उसके बाद विस्तृत चर्चा करें. लेकिन पीएम मोदी पता नहीं क्यों अड़े हुए हैं. इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लाने को मजबूर हैं. हम जानते हैं कि इससे उनकी सरकार गिरेगी नहीं लेकिन हमारे पास और चारा ही क्या है?”
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026