Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नेशनल चैम्बर एवं आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में भेंट की। चैम्बर की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही आगरा के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान आगरा मेट्रो के द्वितीय कॉरिडोर में एम जी रोड पर ऊपरगामी लाइन को भूमिगत कराने के लिए अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया।
आगरा को धार्मिक पर्यटन नगरी के रुप में विकसित करने के लिए कहा गया। इस हेतु यमुना नदी को स्वच्छ किया जाये। आबादी क्षेत्र में सभी नालों को टैप किया जाये। यमुना नदी में डिसिल्टिंग की जाए तथा मथुरा से आगरा के मध्य जल यातायात प्रारम्भ किया जाये। सिविल एन्क्लेव के कार्य को पूर्ण कराया जाये। साथ ही यहां से सभी राज्यों के लिए उड़ानें नियमित की जायें। इन सभी विषयों पर चैम्बर की ओर से प्रतिवेदन दिए गए।
प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल, आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन से राकेश गर्ग, संदीप अग्रवाल, संजय गोयल, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी, आगरा एवं मुख्यमंत्री के सचिव संजय प्रसाद भी उपस्थित थे।
- आगरा में झकझोर देने वाली घटना: 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से क्षेत्र में शोक की लहर - July 24, 2026
- Agra News: होटल में पति-पत्नी के हाई-वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल, स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - July 24, 2026
- बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का आगरा दौरा: कहा – यूपी टी-20 लीग से संवर रहा युवा खिलाड़ियों का भविष्य, नीट विवाद पर सरकार को घेरा - July 24, 2026