UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बुधवार मेरठ पहुंचे। यहां पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इस बार जनता तय करेगी कि एक तरफ वो लोग होंगे जो भारत और भारत के संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। मणिपुर आरएसएस की विभाजनकारी नीति और भाजपा की वोट की राजनीति की वजह से जल रहा है।
उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में INDIA सफाया करेगा। INDIA का मतलब ये है कि हमारी मिली जुली संस्कृति, हमारे भाई चारे का संदेश। INDIA का मतलब ये है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे। इससे बीजेपी को किस बात की घबराहट है? न ही INDIA का मुकाबला कर सकती भाजपा, न ही PDA का। ये लोग अभी सीएससी बेच रहे हैं, फिर और अस्पताल बेचेंगे। इस सरकार ने एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया।
“भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में INDIA सफाया करेगा। INDIA का मतलब ये है कि हमारी मिली जुली संस्कृति, हमारे भाई चारे का संदेश। INDIA का मतलब ये है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे। इससे बीजेपी को किस बात की घबराहट है?”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव… pic.twitter.com/r2ooI62C5Y
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 26, 2023
इसके साथ ही मेरठ में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 6 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत के मामले में पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि, जिन कावड़ियों पर मुख्यमंत्री जी ने हेलीकॉप्टर से फूल बरसाया हो, उनकी जान चली गई। क्या सरकार को एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी नहीं देनी चाहिए?
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026