पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल आप मुंहासों से छुटकारा पाने के साथ चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करता है. आप पुदीने के पत्तों में कौन सी नेचुरल चीजों को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं आइए जानें.
पुदीने की तासीर ठंडी होती है. इसका इस्तेमाल शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. आप इसे कई तरह की डिशेज में शामिल कर सकते हैं. लस्सी, छाछ और चटनी जैसी कई चीजों में पुदीने का इस्तेमाल किया जा सकता है. पुदीने के पत्तों में सैलिसिलिक एसिड होता है. ये आपकी स्किन को क्लीन और हेल्दी रखता है. बहुत से लोग मुंहासों की वजह से परेशान रहते हैं. ऐसे में पुदीने का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.
पुदीने से आपकी स्किन मुलायम भी बनी रहती है. मुंहासों की समस्या से निपटने के लिए आप पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल किन तरीकों से कर सकते हैं आइए यहां जानते हैं.
साबुत पुदीने का इस्तेमाल करें
आप स्किन के लिए केवल पुदने के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पुदीने के पत्तों को धोकर एक पेस्ट तैयार कर लें. पुदीने के पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर सूखने तक लगाए रखें. इसके बाद इस पेस्ट को स्किन से हटा दें. आप पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं.
पुदीने और तुलसी
मुंहासों से निपटने के लिए पुदीने के पत्तों और तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करें. पुदीने और तुलसी के पत्तों में पानी मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें. पुदीने और तुलसी के पेस्ट को चेहरे पर बीस मिनट के लिए लग रहने दें. इसके बाद साफ पानी से चेहरे पर वॉश कर लें.
पुदीने और नींबू का रस
पुदीने के पत्तों में पानी और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. बीस मिनट बाद स्किन को सादे पानी से क्लीन कर लें. मुंहासों की समस्या से निपटने के लिए ये एक बहुत ही अच्छा तरीका है.
पुदीने के पत्ते और शहद
पुदीने के पत्तों में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इसमें शहद मिलाकर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 20 से 25 मिनट तक लगा रहने के बाद इस पैक को साफ पानी से हटा दें.
पुदीना और ग्रीन टी
एक कप ग्रीन टी तैयार करें. इसे ठंडा करें. अब पुदीने के पत्तों में ग्रीन टी मिलाकर एक पेस्ट कर लें. पुदीने और ग्रीन टी के पेस्ट को 20 मिनट के बाद स्किन से हटा दें.
– एजेंसी
- स्टेयरिंग पर सधी पकड़ और रफ्तार का रोमांच: मुंबई में ‘वूमन विद ड्राइव’ के छठे एडिशन में महिलाओं ने दिखाया दम - March 18, 2026
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026