आगरा: मध्य प्रदेश के युवक की आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से मोबाइल पर मिस्ड काल से दोस्ती हुई। वाट्सएप पर प्यार का इजहार करने के बाद युवक मंगलसूत्र लेकर आगरा आ गया। महिला के पति ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी बेल्ट से पिटाई लगा दी। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।
जानकारी के अनुसार महिला दो बच्चों और पति के साथ ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में किराए पर रहती है। छह महीने पहले महिला के पास मिस्ड काल आई। उसने फोन किया तो नंबर मध्य प्रदेश में रहने वाले एक युवक का था। दोनाें के बीच बात होने लगी। महिला रात में घंटों मोबाइल पर बात करने लगी तो पति को शक हो गया। उसका वाट्सएप चेक किया तो शक यकीन में बदल गया।
पति ने महिला पर नजर रखनी शुरू कर दी। दो दिन पहले महिला ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। वह मंगलसूत्र लेकर आया था। पति को इसकी भनक लग गई। पति रोज की तरह काम पर जाने के बहाने से घर से निकल गया।
महिला ने प्रेमी को घर पर बुला लिया। पति ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। घर के बाहर लाकर उसकी बेल्ट से पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। जो रविवार को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। चौकी प्रभारी विधान सिंह का कहना है कि युवक पत्नी के साथ घर खाली करके चला गया है। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026