Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल आगरा द्वारा मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में नेशनल चैम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल को नामित किया गया है। इस समिति का कार्यकाल नवम्बर, 2020 से 31 दिसम्बर, 2021 तक है।
रेलगाड़ियों के संबंध में भेजें सुझाव
नेशनल चैम्बस ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स आगरा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सदस्यों से अपील की है कि यात्री गाड़ी और मालगाड़ी के सन्दर्भ में आगरा मंडल में यात्रियों एवं व्यापारियों की सुविधाओं के बेहतीकरण एवं व्यापार सम्बन्धी समस्यायों हेतु अपने सुझाव चैंबर को भेजें। इन सुझावों को आवश्यक कार्यवाही हेतु कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

रेलवे को दिया धन्यवाद
चैम्बर को इस मंडलीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर रेलवे को धन्यवाद प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष योगेश जिंदल, कोषाध्यक्ष मयंक मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेंद्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, राजीव गुप्ता, महेंद्र कुमार सिंघल, पीयूष अग्रवाल आदि मुख्य हैं।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026