Hathras (Uttar Pradesh, India)। कोविड-19 के सुपर हीरो वायरस के हर हमले को नाकाम करने की पूरी ताकत रखते हैं । इसलिए जब तक सुपर हीरो का साथ है तब तक आपको बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं हैं , सिर्फ जरूरत उनके सही तरीके से इस्तेमाल करने की है । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भी इन्हीं सुपर हीरो पर फोकस किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने कहा कि जब साबुन पानी न हो, या उसका प्रयोग न किया जा सके तब ही सेनेटाइजर का प्रयोग करे।
वायरस के हर हमले को ध्वस्त करने में सक्षम हैं सुपर हीरो
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी इन तीनों सुपर पावर के साथ चलने की बात की है और “मिलिए कोविड-19 के सुपर हीरो से” नाम से एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें साबुन, मास्क और अल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाइजर को इस वायरस का सही मायने में मुकाबला करने वाले सुपर हीरो के रूप में प्रदर्शित किया गया है । इसके जरिये यह सन्देश दिया जा रहा है कि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहना है तो साबुन और पानी से बार-बार अच्छी तरह से हाथ धोएं । बाहर से जब भी घर के अंदर आयें तो हाथों को अच्छी तरह से धोना कतई न भूलें । नाक, मुंह व आँख को न छुएं । कोविड-19 के दूसरे सुपर हीरो मास्क को भी संक्रमण से खुद बचने और दूसरों को बचाने के लिए बहुत ही आवश्यक बताया गया है । कोरोना का वायरस खांसने व छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, इसलिए खांसते या छींकते समय नाक व मुंह को ढककर रखें । मास्क को आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है और अच्छी तरह से धुलकर दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है । मास्क की जगह पर रूमाल, गमछा या स्कार्फ को दो-तीन परत कर इस्तेमाल किया जा सकता है ।
सोशल डिस्टन्सिंग के पालन से मिलेगी अतिरिक्त ताकत
कोविड-19 के तीसरे सुपर हीरो अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर भी कोरोना की जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं । कोरोना को फैलने से रोकने के साथ ही कीटाणुओं को ख़त्म करने और खुद को सुरक्षित रखने में इनका इस्तेमाल बहुत ही प्रभावी है । इन तीनों सुपर हीरो को अतिरिक्त ताकत सोशल डिस्टन्सिंग के पूर्ण पालन से मिलती है । इस तरह कोरोना से जंग में इन सभी का सही से इस्तेमाल करिए और अपने साथ अपनों को सुरक्षित रखिये। कोरोना के बारे में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग- 1800-180-5145 , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय – 91 11-23978046 या टोल फ्री नम्बर-1075।
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026