Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा नगर निगम के वार्ड 90 के अंतर्गत शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक में जलभराव की समस्या का निदान नहीं हो रहा है। आगरा में भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद, तीन मंत्री, 10 विधायक, 1 जिला पंचायत अध्यक्ष, 1 महापौर, 58 पार्षद हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का तो शहर की समम्याओं से कोई लेना देना नहीं है लेकिन बाकी सबका तो है ही। सबके सब कान में रुई डालकर बैठे हैं।
क्या है समस्या
शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक में मंदबुद्धि संस्थान के बराबर बहुत बड़ा प्लॉट खाली पड़ा हुआ है। इसे डलाबघर बना दिया गया है। नाला के बराबर और मंदबुद्ध संस्था की दीवार के बराबर न जाने कहां से कूड़ा करकट आ रहा है। देखा गया है कि नगर निगम के हथठेले वाले कर्मचारी कहीं से कूड़ा लाते हैं और यहीं पटक देते हैं। यह हाल तब है कि जबक नगर निगम का वाहन प्रतिदिन घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए आता है। खाली प्लॉट में हर समय पानी भरा रहता है। आज शाम को बारिश हुई लेकिन इससे पहले की दिन से बारिश नहीं हुई। इसके बाद भी जलभराव की समस्य कायम है। पानी बदबूदार हो गया है। प्लॉट के निकट रहने वाले लोग तो घरों में कैद होकर रह गए हैं।
क्या हुए प्रयास
इस समस्या के स्थाई समाधान का प्रयास किया जा रहा है। शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा (पंजीकृत) के सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह मंडलायुक्त अमित गुप्ता से मिले। उन्होंने साफ कहा कि इस साल समस्या रहेगी। नाले को हाईवे निकालने के लिए कुछ पेड़ काटने हैं, जिनकी अनुमति सर्वोच्च न्यायालय से लेनी है। ठीक है लेकिन अस्थाई तौर पर होने वाली समस्या को तो दूर किया ही जा सकता है। नाले के अंतिम छोर पर लगे पम्प दिन रात चलते रहें तो सड़क पर पानी भरा हुआ दिखाई नहीं देगा।
29 जून का प्रयास
सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह ने 29 जून, 2023 को फिर से फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, मंडलायुक्त, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पार्षद प्रवीणा राजावत को वॉट्सअप पर समस्या लिखकर भेजी। नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक जितेन्द्र गौतम को मौके पर भेजा। उन्होंने अवगत कराया का बिचपुरी में बने एसटीपी की मोटर खराब हो गई है, इस कारण सीवर का पानी उफन रहा है। ये बात भी मान ली लेकिन नाला और नालियों की सफाई नहीं हुई है, इसका जिम्मेदार कौन है? शास्त्रीपुरम नाला तो भीषण गर्मी में भी ऊपर तक भरा रहता है। नगर निगम के कर्मचारी खालसी प्लॉट में कूड़ा औऱ मलबा डाल रहे हैं, इसे कौन देखेगा?
सांसद राजकुमार चाहर ने क्या बताया
इतना लिखने के बाद सांसद राजकुमार चाहर ने वॉट्सअप भेजा कि टीम निकल चुकी है। हमें तो कोई टीम यहां काम करती दिखाई नहीं दी। हो सकता है टीम नगर निगम से निकलकर फतेहाबाद रोड पहुंच गई हो क्योंक सारे काम वहीं होने हैं। आगरा शहर के बाकी मोहल्लों में तो कोई वीआईपी आएगा नहीं और इसलिए सब सड़ते रहेंगे।
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के पास पहुंचे
समिति की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह परमार, उपाध्यक्ष किशन सिंह परमार, संयुक्त सचिव डॉ. लाखन सिंह महापौर के आवास पर पहुंचे। उनका स्वागत किया। फिर शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक की समस्या बताई। कुछ भी तो नहीं हुआ।
सुनील शर्मा ने बनाया वीडियो
शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा (पंजीकृत) के संगठन मंत्री सुनील शर्मा पानी में उतर गए। उन्होंने किसी रिपोर्टर की तरह वीडियो बनाया। इस वीडियो को देखेंगे तो पता चल जाएगा कि समस्या कितनी भीषण है। स्थानीय लोगों ने वही किया है जो कर सकते हैं। करना तो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को है।
आम जनता के कष्ट का अंत नहीं
जानकारों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को कुछ भी करने की जरूरत क्या है। वोट तो योगी और मोदी के नाम पर मिल ही जाता है, कुछ करें या न करें। इस भावना के कारण भी आम जनता के कष्ट का अंत नहीं है।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026