मैक्स हार्ट सेंटर दिल्ली में डॉ. विवेका कुमार ने किया ओमवीर के हृदय की जटिल शल्य क्रिया
मंच के संस्थापक स्व. अशोक जैन सीए की स्मृति में हार्ट मिशन प्रोजेक्ट पुनः सक्रिय हुआ
Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना का प्रकोप कम होते ही आगरा विकास मंच का ‘हृदयरोग उपचार मिशन’ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पिछले पन्द्रह वर्षों से जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे 35 वर्षीय ओमवीर पुत्र रामजी लाल निवासी नाई वाली गली, सीतानगर, आगरा को नया जीवन दिया है। उसके हृदय का ऑपरेशन कराया गया है।
स्व. अशोक जैन सीए ने शुरू किया था हार्ट मिशन
आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व.अशोक जैन सीए ने हार्ट मिशन शुरू किया था। उनके गोलोकवासी हो जाने के बाद भ्राता राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन ने हार्ट मिशन को गति प्रदान की है। आगरा विकास मंच अब तक 1500 से अधिक हृदय रोगियों के ऑपरेशन करा चुका है। ऑपरेशन के बाद भी इनकी देखरेख की जाती है। आगरा विकास मंच के संस्थापक स्व. अशोक जैन सीए के निधन के बाद बंद हो गए हार्ट मिशन प्रोजेक्ट को उनकी स्मृति में फिर से प्रारंभ किया गया है।

इस तरह बनी बात
आर्थिक तंगी के चलते महंगा हृदय ऑपरेशन कराने में असमर्थ ओमवीर ने हिन्दू जागरण मंच के अविनाश राणा के माध्यम से आगरा विकास मंच के हृदयरोग उपचार मिशन प्रभारी संदेश जैन से संपर्क साधा। हृदय ऑपरेशन कराने का आग्रह किया। उसकी दशा देखकर टीम सक्रिय हो गई। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने डॉक्टर विवेका कुमार से बात की। जैसा कि होता है डॉ. विवेका कुमार सारे काम छोड़कर ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। फिर मैक्स हार्ट सेंटर दिल्ली में जटिल ऑपरेशन किया। हृदय रोगियों के अधिकांश ऑपरेशन डॉ. विवेका कुमार के माध्यम से मैक्स हार्ट सेंटर दिल्ली में कराए जाते हैं। मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि इस ऑपरेशन पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का खर्चा हुआ है। उन्होंने सहयोग के लिए डॉ. विवेका कुमार, मैक्स हार्ट सेंटर दिल्ली और अन्य सहयोगियों को धन्यवाद दिया है।
डॉ. विवेका कुमार को दिया धन्यवाद
इस बीच डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, सुशील जैन, सीए मृदुल पाठक, अरविंद शर्मा गुड्डू, विजय सेठिया, ध्रुव जैन, हेमंत भोजवानी, जयराम दास आदि ने ओमवीर की परमात्मा से स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सभी ने एक स्वर में मैक्स हॉस्पिटल साकेत दिल्ली एवं डॉ. विवेका कुमार का हृदय से आभार व्यक्त किया।
- Ucieknij od nudy z kasynem FieryPlay w Polsce - September 19, 2026
- Paras nettikasino 2026: Luotettavuus ja suomalaiset kasinot - September 19, 2026
- Configuring the Slotsvader Casino App Step by Step in Canada - September 18, 2026