Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। शारदीय नवरात्रों से शुरू हुआ मिशन नारी शक्ति चैत्र मास की नवरात्री तक निरंतर चलेगा। अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंदिरों, बैंक, स्कूल पहुंच कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सचेत कर रहे हैं। महिलाओं को यह भी बताया जा रहा है कि खतरा होने पर वह किस तरह से इसका सामना करें औेर किस तरह से जल्द से जल्द मदद पा सकती हैं।
छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुण सिखाये गये
मिशन महिला शक्ति के तहत जनपद में मिशन प्रभारी और सीओ महावन आईपीएस आरती सिंह ने सोमवार को बल्देव के बलभद्र इंटर कालेज में छात्राओं को मिशन की जानकारी दी और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आईपीएस आरती सिंह द्वारा छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुण सिखाये गये। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार से डरने की काई आवश्यक्ता नहीं है। कहीं किसी तरह की समस्या होती है तो आप शिकायत कर सकती हैं। किसी तरह की कोई घटना होती है तो यूपी पुलिस की डायल 112 महिला हैल्प लाइन 1090 पर फोन कर सकती हैं। आरती सिंह ने बताया कि नारी शक्तिा एक मिशन मुख्यमंत्री द्वारा चालू किया गया है। नवरात्र में यह चलेगा। छात्राओं को इस बारे में समझाया जा रहा है।
नारी सुरक्षा को लेकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया
चंद्रावली मंदिर पर पहुंच कर थाना महावन पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मांट में ब्रज आदर्श इंटर कालेज पर नारी सुरक्षा को लेकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। मांट की एसबीआई शाखा पर महिलाओं को थाना प्रभारी मांट ने मिशन शक्ति के बारे में बताया और किसी भी खतरे के समय किस तरह से मदद ले सकती हैं, यह भी समझाया। थाना राया में महिला हैल्प डेस्क की की शुरूआत की गई है। इसी तरह दूसरे थाना क्षेत्रों में भी लगातार इसी तरह के प्रयास किये जा रहे हैं।
- फिरोजाबाद में आंधी का कहर: ई-रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, 5 लोगों की दर्दनाक मौत; जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर - June 29, 2026
- Agra News: सपा कार्यालय पर मनाई गई भामाशाह जयंती, ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में गूंजे उनके आदर्श - June 29, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक: आगरा की प्रेस से जुड़ा कनेक्शन, 25 साल से सक्रिय मास्टरमाइंड की तलाश में SIT - June 29, 2026