नई दिल्ली। मौसम विभाग (Weather Department)कहा कि अब बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Cyclone) का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। हालांकि इसके बावजूद राजस्थान में बारिश जारी रहेगी। बताया गया कि अब इस तूफान के चलते पूर्वी राजस्थान में बेहद भीषण बारिश होने की संभावना है। इसी तर्ज पर पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी बारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी यूपी और दिल्ली में अगले दो दिन तक बेहद अधिक बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के सीनियर अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 CM बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश भयंकर हीट वेव की चपेट में रहेगा। यह स्थिति उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी रहेगी जहां ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युजय महापात्रा ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि अमस और मेघालय के क्षेत्रों में बेहद अधिक बारिश आज और अगले दो दिन तक हो सकती है।
मौसम विभाग (Weather Department) की तरफ से अगले चार दिन तक होने वाली बारिश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें बारिश को तीन श्रेणी में बांटा गया है। पहली श्रेणी में ‘तेज बारिश’, दूसरी श्रेणी में ‘तेज से बेहद तेज बारिश’ और आखिरी श्रेणी में ‘तेज से भयंकर बारिश’ को डाला गया है।
तेज से भयंकर बारिश वाले क्षेत्र
मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया कि मध्य राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में आज बेहद अधिक बारिश हो सकती है। ऐसा ही हाल असम और मेघालय में आज और 20 जून को हो सकता है। उत्तरी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 21 जून को भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 से 21 जून के बीच तेज बारिश होगी। नॉर्थ-वेस्ट मध्यप्रदेश में 21 जून और सब-हिमालय रेंज के अंतर्गत सिक्किम और वेस्ट बंगाल में 19 से 21 जून तक बारिश होगी
तेज से बेहद तेज बारिश वाले क्षेत्र
19 जून को अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में। 20 जून को नॉर्थ और ईस्ट राजस्थान में। 21 जून को असम और मेघालय में। 19 से 21 जून को उत्तर और पश्चिमी मध्यप्रदेश मे। 22 जून को सब-हिमालय क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम बंगाल सिक्किम में।
तेज बारिश वाले क्षेत्र
पूर्वी मध्यप्रदेश में 20 जून को। तमिलनाडु में 19 और 20 जून। उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में 21 जून। आंद्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 19 से 21 जून। दक्षिण और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 और 21 जून। असम और मेघालय में 22 जून। बिहार और झारखंड में 21 और 22 जून। सब-हिमालय के अंतर्गत वेस्ट बंगाल और सिक्किम में 23 जून। ओडिशा में 21 से 23 जून और उत्तराखंड में 22 से 23 जून।
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026