आगरा: मोहब्बत की नगरी में फिजा बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया गया। असामाजिक तत्वों ने विशेष समुदाय के युवक के साथ अभद्रता की जो देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गई। जमकर पथराव हुआ, पथराव में कई घर और मस्जिद को निशाना बनाया गया, साथ ही एक गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
यह पूरी घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के तांगा स्टैंड के पास की है। जानकारी के मुताबिक विशेष समुदाय का युवक यहां से गुजर रहा था। यहीं पर कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे। इन शराबियों ने विशेष समुदाय की युवक के साथ अभद्रता की जिसका विरोध करने पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हो गया जिसने विकराल रूप ले लिया।
मस्जिदों में हुआ पथराव
जानकारी के मुताबिक असामाजिक तत्वों ने विवाद के बाद जमकर पत्थरबाजी भी की। पत्थरबाजों ने घरों के साथ मस्जिद को भी अपना निशाना बनाया। पत्थरबाजी के चलते लोग दहशत में आ गए। गलियों में पत्थर पड़े हुए थे तो मस्जिद में भी यही हाल था। मस्जिद को तो नुकसान हुआ ही वहीं गली में खड़ी एक कार को भी तोड़ दिया गया। एक महिला ने बताया कि उसकी बहन बाहर थी तभी उसका फोन आया उसने बताया कि गली में पथराव हो रहा है।
लोगों ने बताया कि तांगा स्टैंड के पास कुछ अराजक तत्व खुले में शराब पीते है। उनको कोई टोकने वाला भी नहीं है। पुलिस भी कोई कार्यवाही नहीं करती है। इसलिए रात को यहाँ पर शराबियों का जमावड़ा रहता है। रात को इस मार्ग से गुजरने वालो के साथ शराबी आये दिन अभद्रता करते है।
- भक्ति, देशभक्ति और संगीत का अनूठा संगम: आगरा में गूंजे शिव तांडव और बॉलीवुड के तराने, झूम उठे लोग - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026