पुष्पांजलि हॉस्पिटल के प्रमुख कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. गौरव शर्मा के सहयोग को सराहा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच ने 67 वर्षीय भगवान देवी निवासी रामनगर (जगदीशपुरा) को मदर्स डे पर उपहार में पेसमेकर लगवा कर जीवन प्रदान करने में सहयोग किया।
भगवान देवी की कहानी बड़ी मार्मिक है। वह छह बेटों की मां है। चार बेटे मजदूरी करते हैं। युवावस्था में दो बेटों की मौत हो गई। इसके बाद भगवान देवी का दिल टूट गया। हृदयाघात हो गया। वे जिस बेटे के पास रहती हैं, वह दिव्यांग है। आर्थिक तंगी के चलते इलाज नहीं हो पा रहा था। चिकित्सकों ने एंजियोग्राफी के बाद पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी। भगवान देवी मौत का इंतजार कर रही थी।
भगवान देवी को किसी ने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार के पास संतोष के माध्यम से भेज दिया दिया। उनसे सहयोगी संतोष ने सहायता की अपील की। आगरा विकास मंच ने पुष्पांजलि हॉस्पिटल के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा एवं उनके सहयोगी डॉक्टर गौरव शर्मा से बातचीत की। उन्होंने कम से कम लागत में पेसमेकर लगाने की सहमति दी। भगवान देवी के सगे संबंधी सौरभ राजेश रमेश विटू संतोष ने भी कुछ आर्थिक मदद की।
श्री जैन ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय मदर डे पर भगवान देवी को पेसमेकर लगवाया। उन्होंने कहां ईश्वर ने उन्हें इस सेवा कार्य के लिए निमित्त बनाया है। संतोष है कि अंतर्राष्ट्रीय मदर डे पर एक मां का जीवन बचाने का पुण्य मिला है। मां, मां होती है चाहे वह अपनी हो या दूसरे की।
आगरा विकास मंच के मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील कुमार जैन, डॉ. आरएस पारीक, धर्मेंद्र मुथा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ रवि सभरवाल, सुशील जैन, संदेश जैन, ध्रुव जैन अरुण अग्रवाल सीए, मृदुल पाठक सीए ने भगवान देवी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए डॉ. मनीष शर्मा के सेवा भाव को सराहा है।
- दलित का बेटा बनेगा सीएम, अब्दुल बनेगा डिप्टी सीएम: लखनऊ रैली में गरजे ओवैसी, बोले— ‘मोदी-योगी के दिन खत्म होने वाले हैं’ - November 26, 2026
- सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर घमासान: 100 से ज्यादा सीटों पर अड़ी कांग्रेस, 27 नवंबर की बैठक पर टिकी नजरें - November 26, 2026
- IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए अध्यक्ष, यूपी के चारों प्रमुख भर्ती संस्थानों की कमान अब IPS अधिकारियों के हाथ - November 26, 2026