अखिल भारतीवर्षीय यादव महासभा जनपद फिरोजाबाद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह
Firozabad, Uttar Pradesh, India.अखिल भारतीवर्षीय यादव महासभा जनपद फिरोजाबाद द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव एवं उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पूर्व प्राचार्य प्रो. अजब सिंह यादव ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम शंकर यादव ने कहा कि महासभा ओबीसी, एससी-एसटी को उनका हक दिलाने के लिये कृत संकल्प व आंदोलनरत है।
आरक्षण से छेड़छाड़ का विरोध
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशंकर यादव ने ओबीसी, एससी, एसटी के आरक्षण के साथ केन्द सरकार द्वारा छेड़छाड़ और उनको अधिकार से वंचित किये जाने तथा मण्डल आयोग की सिफारिशों को निष्प्रभावी करने के लिये तर- तरह के कदम उठाये जाने का घोर विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाचार्य मौहर सिंह यादव ने की। संचालन प्रवेश उपाध्यक्ष अनवर सिंह यादव ने किया। माल्यार्पण प्रदेश अध्यक्ष रामशंकर यादव ने किया।

समाज हित में खड़े होंगेः डॉ. अवधेश यादव
फिरोजाबाद के जिलाअध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में आज जो लोग सम्मानित हो रहें केवल ये लोग ही नहीं बल्कि पूरा जनपद गौरवान्निवत हुआ है। आज का ये सम्मान समारोह उन छात्र-छात्राओं के लिये प्रेरणा स्रोत होगा जो इस दिशा में प्राससरत है। श्री यादव ने बताया कि जनपद के जिन लोगों में अपने समाज के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समाज हित में योगदान दिया है, उन्हें आज सम्मानित किया गया है। समाज के लिए जब भी हमारी आवश्यकता महसूस होगी, हम वहां समाज हित में खड़े होंगे।
इन विभूतियों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में वर्ष 2018 में पी0सी0एस0 की परीक्षा उत्तीर्ण कु0 प्रज्ञा यादव के एस0डी0एम0 बनने, अवनीश यादव के आबकारी निरीक्षक, विदित य़ादव के आबकारी निरीक्षक, जटा शंकर यादव के प्राधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज चयनित होने पर, अक्षांश यादव के आई0पी0एस0 में चयन, प्रशांत यादव का भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट के पद पर चयन, डॉ. राम कैलाश यादव को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम का सदस्य बनाये जाने. श्रीमती नीतू यादव के महात्मा गाँधी बालिका इण्टर कालेज के प्रधानायार्य बनाये जाने, डॉ अम्ब्रेश बाबू यादव के नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने, एक गाँव की बेटी गीतान्जली यादव के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक करने एवं डॉ. सुन्दरवीर सिंह यादव के एस0आर0के0 डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के विभाग अध्यक्ष पद से सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन टूण्डला में आगरा रोड स्थित सत्कार मैरिज होम में आयोजित किया गया।

इनका भी हुआ सम्मान
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. हिमांशू यादव गैस्ट्र्रोसर्जन रेनबो हॉस्पीटल, डॉ धनेन्द्र यादव यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांस प्लाट सर्जन, डॉ. राहुल यादव, मोहर सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य, रामदास यादव नेता जी, वीर सुरेन्द्र टूण्डला, आई.वे इण्टरनेशनल की प्राधानाचार्या समाज सेविका नन्दनी यादव, उदयवीर सिंह यादव सहायक मण्डल अभियन्ता रेलवे, निर्मल किशोर यादव, डॉं बृजनन्दन फरिहा आदि विभूतियों को सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम के अन्त में जिलाअध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद यादव, ऋषभ यादव, पोपेन्द्र यादव, राकेश यादव, सुरेन्द्र यादव (डी0जी0सी0 फैजाबाद), नरेन्द्र प्रताप यादव, सुरेश यादव, भोला यादव, रवि यादव, वीनू यादव, अश्वनी यादव, एवरन सिंह, प्रमोद यादव, रजनीश यादव, पिंकी यादव, राकेश यादव गढसान वाले, पंकज यादव, लकी यादव आदि की सहभागिता रही।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026