नोयडा: यहां ऐसी दवा भी नकली जिसका कोई गुमान भी नही कर सकता था। जानलेवा बीमारी कैंसर की दवा भी फेक बना दी, गिरोह पूरी इंडिया में एक्टिव है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने कैंसर बीमारी में लगने वाले नकली इंजेक्शन बेचने के मास्टरमाइंड को नोएडा के सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनिष्क राजकुमार के रूप में हुई है। टीम ने 21 अप्रैल को संदीप नामक व्यक्ति को नकली इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कनिष्क राजकुमार के नाम का खुलासा किया था।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बताया कि 21 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-52 में अस्पताल के पास 2.5 लाख रुपये में कैंसर के नकली इंजेक्शन बेचे जाएंगे। सूचना के आधार पर टीम को तैयार किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने पश्चिम बंगाल निवासी संदीप को कैंसर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाले डेफीब्रोटाइड के नकली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि कैंसर के इंजेक्शन नोएडा निवासी कनिष्क राजकुमार से खरीदे थे। उसने बताया कि चार बार में 40 इंजेक्शन लिए थे।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, ड्रग्स विभाग व क्राइम यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कनिष्क राजकुमार को नोएडा के सेक्टर-62 से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह देश भर में नकली इंजेक्शन सप्लाई करता था, कैंसर के मरीज को यह इंजेक्शन फायदा नहीं करते थे, बल्कि लोग मर ही जाते थे। परिवार के लोगो को शक भी नहीं होता था, क्योंकि इस रैकेट में कई नामी हॉस्पिटल भी शामिल है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
- आगरा में कोली गर्जना महासंघ का प्रथम स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने समाज को एकता और शिक्षा का दिया संदेश - July 6, 2026
- ’ग्रीन आगरा–स्वस्थ आगरा’ का संकल्प: महापौर हेमलता दिवाकर ने अंकोल का पौधा रोपित कर शुरू किया वृक्षारोपण महाभियान - July 6, 2026
- आगरा के सर्व ओमेक्स मॉल में हुड़दंग: कार सवार नाबालिगों ने पार्किंग में फोड़े पटाखे, मची अफरा तफरी - July 6, 2026