Noida (Uttar Pradesh, India)। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील दोहरे एवं तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डा. श्वेता खुराना के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित पीएसी की 49वीं वाहिनी में तम्बाकू नियंत्रण संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तम्बाकू एवं उससे निर्मित उत्पादों के सेवन से होने वाले खतरों से आगाह किया गया।
डा. श्वेता खुराना ने बताया तम्बाकू एवं सिगरेट में 4000 से अधिक जहरीले पदार्थ पाये जाते हैं, जिसमें 40 जहरीले पदार्थों से कैंसर होने की आशंका होती है। यदि किसी व्यक्ति को कैंसर हो जाता है तो उस व्यक्ति का समस्त परिवार भी संकट में आ जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में कोविड-19 से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। कोविड-19 से ग्रसित लोगों के फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं, जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई होती है। तम्बाकू उत्पाद के सेवन से न केवल फेफड़ों की बीमारी होती है, बल्कि उनकी क्षमता में भी कमी आती है। प्रमुखता से पाया गया है कि जो लोग हुक्का का सेवन करते हैं वह हवा को कोविड-19 वायरस से दूषित करते हैं। हुक्का का सेवन एक-दूसरे के साथ मिलकर किया जाता है, जिससे कोविड-19 फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया तम्बाकू सेवन से महिलाओं में गर्भपात होने की आंशका बढ़ जाती है।
डा. सुनील दोहरे ने बताया कि कोटपा 2003 अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत किसी भी सार्वजिनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर प्रतिबंध है। उल्लंघन करने पर 200 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तम्बाकू की लत से पीड़ित व्यक्तियों की मुफ्त में काउंसलिंग की जाती है।
तम्बाकू छोड़ने के फायदे
डा. श्वेता ने बताया तम्बाकू छोड़ने के 20 मिनट बाद रक्तचाप एवं ह्रदय गति सामान्य हो जाएगी और 72 घंटे बाद सांस लेना आसान हो जाएगा। धूम्रपान छोड़ने के 12 से 60 महीने बाद ह्रदय रोग का जोखिम आधा हो जाता है।
कार्यशाला में सहायक सेना नायक (प्रथम) स्नेहलता ने सभी उपस्थित कर्मियों को शपथ दिलायी कि न तो वह स्वयं तम्बाकू का सेवन करें और न ही दूसरों को करने दें। कार्यशाला में सहायक सेना नायक (द्वतीय) ममता कुरीन स्नेहलता एवं क्वाटर मास्टर रामशरण सहित 100 जवान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026