प्रत्याशी को साथ ले जाकर घर घर जाकर बांटी पर्चियां और किया प्रचार
आगरा: चुनाव में किसी तरह का विघ्न ना आए ,इसलिए निर्वाचन आयोग ने तमाम तरह की सख्त पाबंदिया लगाई हैं|प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए बंदिशों बांधा गया है|इसके बाद भी अछनेरा में जिम्मेदार सरकारी नुमाइंदे अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है| खुलेआम आचार संहिता की धज्जियाँ भी उड़ा रहे है|जबकि इंटरनेट मीडिया पर मंगलवार को वॉयरल हो रहे फोटो में एक जिम्मेदार BLO अध्यापक संजय सारस्वत एक प्रत्याशी को साथ ले जाकर घर घर जाकर पर्चियों का वितरण करते हुये नजर आने पर जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं| गौरतलब है कि सरकारी आदेशानुसार कोई भी BLO अपने साथ किसी भी प्रत्याशी को साथ ले जाकर पर्चियों का वितरण नही कर सकता है । अब देखना होगा आचार संहिता का उल्लघंन करने वाले दोषियों पर क्या कार्यवाही होती है|
- यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 से 22 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - July 16, 2026
- आगरा नगर निगम पर गंभीर आरोप: अवैध तोड़फोड़ के खिलाफ पीड़ित परिवार ने खोला मोर्चा, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - July 16, 2026
- आगरा विशाल सैफायर लायंस क्लब की नई टीम का गठन, सीए राकेश अग्रवाल को मिली 50वें वर्ष की कमान - July 16, 2026