पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया गया है। इस दौरान माफिया के चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा था। उसने रास्ते में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम तो मिट्टी में मिल गए हैं, अब क्या ही करेंगे।
माफिया डॉन अतीक अहमद ने प्रयागराज लाए जाने के दौरान बीच में मीडिया के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है। ये लोग मुझे मार डालना चाहते हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अतीक ने कहा कि हमारी माफियागिरी तो कब की खत्म हो चुकी है। अब तो बस रगड़ा जा रहा है। उमेश पाल मर्डर केस में आज अतीक की पेशी होनी है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मीडिया के सवाल पर अतीक ने कहा- ‘मेरा परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया, मैं जेल में था। मुझे इसके बारे में क्या पता? साबरमती जेल में मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है। मैंने वहां से कोई फोन नहीं किया, वहां पर जैमर लगे हुए हैं। मैंने जेल से कोई साजिश नहीं रची। 6 साल से मैं जेल में हूं। मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है।
अतीक को अभी पिछले महीने 26 मार्च को ही अहमदाबाद से प्रयागराज लाया गया था। वहीं भाई को बरेली से लाया गया था। उमेश पाल किडनैपिंग केस में अतीक को आजीवन कारावास की सजा हुई है। अब हत्याकांड में पेशी है।
मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, अब 18 अप्रैल को होगी सुनवाई
https://livestorytime.com/manish-sisodia-did-not-get-bail-hearing-will-be-held-on-april-18/: up18 News
- आगरा में गरजे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार: विपक्ष के शोर से नहीं, संवाद से चलेगा देश; संसद बाधित करना लोकतंत्र का अपमान - February 7, 2026
- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी बोले- हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वाले नेपाल के इतिहास से लें सबक, भारत में नहीं चलेगी सांप्रदायिक साजिश - February 7, 2026
- ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला: बोले- अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी का अपमान स्वीकार नहीं - February 7, 2026