उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार की रात दो पक्षों में गोली चल गई। यहां गोली लगने से एक महिला और युवक की मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को कंट्रोल किया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
घटना मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव में अधिकतर आबादी मुस्लिम समुदाय की है। यहां रविवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने मस्जिद में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी मैराज (35) को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
इस पर दूसरे पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी अफरोज (45) को लगी। वह भी नहीं लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ताबाड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल व मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी। इसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। लेकिन, रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए।
इस दौरान उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बताया कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक तरफ से मेहराज (35) व दूसरी ओर से अफरोज (45) पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मरने वाला मेहराज दूध का काम करता था। जबकि महिला अफरोज पत्नी इकबाल किराना दुकान चलाती थी। रविवार शाम जब मेहराज नमाज पढ़ने जा रहा था, तभी दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ और फायरिंग हुई। मेहराज पर गोलियां चलाई गई। मस्जिद की दीवार से सटाकर मेहराज को गोली मारी गई।
थाना खरखौदा क्षेत्रांतर्गत एक महिला व एक युवक की हत्या की घटना के सन्दर्भ में। #UPPolice pic.twitter.com/yfYRmBbyLY
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) April 9, 2023
- आगरा में दरोगा पर ₹1.25 लाख की रिश्वत का आरोप, ब्याज पर पैसे लेकर दिए फिर भी नहीं छोड़ी JCB - February 25, 2026
- बक्सर में ‘खूनी जयमाला’: स्टेज पर दुल्हन को देखते ही सनकी प्रेमी ने मारी गोली, वाराणसी रेफर - February 25, 2026
- Agra News: ट्रांसपोर्ट बिजनेस के नाम पर ₹9 लाख की ठगी, फर्जी फैक्ट्री कॉन्ट्रैक्ट दिखाकर उद्यमी को लगाई चपत - February 25, 2026