राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को लड़ाकू विमान सुखोई-30 से उड़ान भरी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के तेज़पुर एयरफोर्स स्टेशन से यह उड़ान भरी.
उनसे पहले भारत के कई और राष्ट्रपति सुखोई-30 की उड़ान भर चुके हैं. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा देवी पाटील और रामनाथ कोविंद भी ऐसा कर चुके हैं.
इससे पहले तेज़पुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राष्ट्रपति मुर्मू असम के तीन दिनों के दौरे पर गुरुवार को वहां पहुंची थी.
इस दौरान उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में गज उत्सव का उद्घाटन किया. उन्होंने गुवाहाटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरा होने के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया था.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026