उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई राजनीतिक हस्तियां भी आ रही हैं
इटावा से भारती जनता पार्टी के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया करवा रहे हैं राम कथा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा के कोठी मीना बाजार पर चल रही श्रीराम कथा के आज पांचवे दिन प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई राजनीतिक हस्तियां तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लेने आ रही हैं। यहां बता दें कि स्वामी रामभद्राचार्य कथा सुना रहे हैं। उन्हीं के शिष्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हैं।
पूर्व मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में इटावा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया श्रीराम कथा करवा रहे हैं। मुख्य यजमान की भूमिका में जाने-माने सराफा कारोबारी धनकुमार जैन हैं।
कथा स्थल पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ आ रही है। अपराह्न 3 बजे ही कथा पांडाल भर जाता है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की सूचना से कथास्थल पर करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसकी व्यवस्था कर ली गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, दिनेश प्रताप, पूर्व राज्यमंत्री स्वाति सिंह, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने भी कथास्थल पर आखर पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिया है।
विकिपीडिया के अनुसार, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर और बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख हैं, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गाँव में भगवान हनुमान को समर्पित एक हिन्दू तीर्थस्थल है। धाम में शास्त्री एक दिव्य दरबार का आयोजन करते हैं जहाँ ऐसा माना जाता है कि वह अपनी दैवीय शक्तियों से लोगों की सभी शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पीड़ाओं को ठीक करते हैं जो उन्हें भगवान हनुमान से मिली हैं। एक साक्षात्कार में शास्त्री ने कहा था कि वह अपने दादा और पिता के बाद धाम के प्रमुख के रूप में सेवा करने वाली तीसरी पीढ़ी हैं। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री किसी भी व्यक्ति के मन की बात एक पर्चे पर पहले ही लिख देते हैं।
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026
- आगरा: समय पर राम बारात संपन्न कराने और सुरक्षा-स्वच्छता को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक, 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बारात - September 26, 2026
- आगरा में त्योहारों से पहले पुलिस की हाई-अलर्ट मॉकड्रिल: सूरसदन से दीवानी चौराहे तक निकला फ्लैग मार्च, सर्राफा बाजारों की सुरक्षा पर विशेष जोर - September 26, 2026