टूंडला टोल से आगरा तक तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत
कार्यकर्ताओं में फूलमाला, पुष्प वर्षा, पटका, साफा पहनाने की होड़ मची
कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान व सम्मान से खिलवाड़ नहीं होने दूंगा
लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगेः प्रदेश महामंत्री
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. एत्मादपुर से पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का महामंत्री बनाए गए हैं। रविवार को आगरा में पहली बार आए। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। टूंडला टोल से ही सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में उमड़े कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने जोशीले नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। उनके निवास गांधीनगर पहुंचते-पहुंचते जुलूस में जनसैलाब का रूप ले लिया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला,पुष्प वर्षा,पटका, साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। माल्यार्पण की होड़ लग गई। विधानसभा का टिकट काटने के बाद पार्टी ने उन्हें अब आकर सम्मान दिया है। स्वागत के बहाने रामप्रताप सिंह चौहान ने आगरा में अपनी ताकत का अहसास पार्टी को करा दिया। आगरा में उनके नाम का हल्ला रहा।
स्वागत से अभिभूत राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कार्यकताओं का सम्मान भाजपा ही करती है, कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान व सम्मान से खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। आगामी निकाय चुनाव में भारी वोटों से प्रत्याशियों को जिता कर मेयर व चेयरमैन बनाना है। आप लोग अभी से जी जान से लग जाएं।
श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा ही कर सकती है। जिस तरह से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक क्षेत्र का विकास मजबूती से कर रही है। उससे विपक्ष घबराया हुआ है। गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए सरकार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है। बिजली, सड़क, निवेश बेहतर हुए है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अब हर आदमी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकसभा के चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों को मोदी जी और योगी जी के लोकप्रिय नेतृत्व में जीतेंगे।
इस दौरान विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, मेयर नवीन जैन, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक चौधरी बाबूलाल, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, विधायक प्रेमपाल धनगर, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, केके भारद्वाज, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश रावत, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, प्रशांत पौनिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो मनीष गौतम, क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत, जेडी शर्मा, राजकुमार गुप्ता, मनोज गर्ग, नीरज गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलू पंडित, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हरिओम रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष उपमा गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष पंकजा शर्मा, प्रदीप अग्रवाल पार्षद, पंकज अग्रवाल, श्रेयांश चौहान, विष्णु ठाकुर, राजू परमार, सौरभ ठाकुर, भूपेंद्र चौहान, सोनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, अजब सिंह, भरत शर्मा, मनोज बघेल, अमित सिंह, ब्रजकिशोर अग्रवाल, श्यामबाबू शर्मा, दयाशंकर दुबे, विक्रम सिकरवार, रामकुमार जादौन, रश्मि धाकड़, अर्चना अग्रवाल, ब्रजेश सिकरवार आदि प्रमुख सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खूब चिल्लाओ, पूरी दुनिया को बताओ- अब ‘अमित’ है ‘नवनीत’ है, ‘नवीन’ है मेरा आगरा
- आगरा में जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा: कमर्शियल बताकर बेचा आवासीय प्लॉट, एडीए की जांच में खुलासा - June 26, 2026
- आगरा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्मदिवस तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी भाजपा, महानगर इकाई ने कसी कमर - June 25, 2026
- Agra News: भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, कारोबारी ने नितिन अग्रवाल समेत कई लोगों पर लगाया कब्जे के प्रयास का आरोप - June 25, 2026