देशभर में पुरानी पेंशन योजना की बहस चल रही है। लगातार सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में सुधार करने के लिए एक समिति का गठन करने का ऐलान किया है।
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि समिति की अध्यक्षता वित्त सचिव करेंगे। उन्होंने कहा कि रकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। इसलिए पेंशन के इस मुद्दे को देखने के लिए वित्त सचिव के तहत एक समिति गठित करने का प्रस्ताव किया गया है। हालांकि हाल में ही कुछ राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को अपना लिया है।
पुरानी पेंशन योजना के तहत सरकारी कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद पूरी पेंशन राशि का भुगतान सरकार के जरिए किया जाता है। रोजगार की अवधि के दौरान कर्मचारी के वेतन से पेंशन की राशि नहीं काटी जाती है। हालांकि 2004 में एनडीए सरकार के जरिए पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया था। तब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की शुरुआत की थी।
- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने किया ध्वस्त: अवैध निर्माण हटाने के बाद बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट - September 5, 2026
- ताजनगरी में सजेगा इलेक्ट्रिक उद्योग का भव्य मंच: 13 सितंबर को फतेहाबाद रोड स्थित हैवन्स गार्डन में होगा पहले विशाल विद्युत व्यापार मेले का आयोजन - September 5, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला: कहा- जो पार्टी मंदिर के दान-मान को लूट चुकी है, वह आस्था के प्रतीकों का मोल क्या जाने - September 5, 2026