- शिक्षा विभाग के अधिकारियों में बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं
आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग के आगरा जनपद के हालातों को देखकर लग रहा है कि फर्जी शिक्षकों पर विभागीय अधिकारी मेहरबान हैं। जिस फर्जी शिक्षक के खिलाफ जांचोपरांत उसके फर्जी होने की पुष्टि हो चुकी है, इसके बावजूद उसके बर्खास्तगी में हीलाहवाली लगातार हो रही है।
आपको बता दें कि कागारौल कस्बा निवासी अब्दुल रज्जाक द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए अपनी जन्मतिथि में हेरफेर कर फर्जी तरीके से विभाग में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी हासिल कर ली थी। 2018 में नौकरी हासिल कर अब्दुल रज्जाक लगातार पांच साल तक विभाग की आंखों में धूल झोंकता रहा, लेकिन विभागीय सत्यापनों में उसका गड़बड़झाला पकड़ में नहीं आ सका।
किरावली कस्बा निवासी बहाबुद्दीन कुरैशी द्वारा अब्दुल रज्जाक के खिलाफ दी गयी शिकायत के बाद इस खेल का भंडाफोड़ हुआ। जमील कुरैशी की लगातार पैरवी के बाद विभाग की आखिरकार उसके निलंबन के लिए मजबूर होना पड़ा।
- लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकरिणी के पदभार ग्रहण के दौरान हंगामा, कुर्सियां टूटीं, चले जूते-चप्पल; पार्षद ममता चौधरी की टिप्पणी के बाद आपस में भिड़े समर्थक - October 11, 2026
- शारदीय नवरात्रि पर प्रकृति वंदन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश: ‘दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन’ ने बांटे तुलसी और पौधे - October 11, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ: शतचंडी पाठ, महायज्ञ और रुद्राभिषेक के साथ गूंजे वैदिक मंत्र - October 11, 2026